फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Weather Update : कुमाऊं में 12 से 14 जून तक कई जगह भारी बारिश के आसार

Thu, 11 Jun 2020 12:52 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • 12 से 14 जून तक ज्यादातर इलाकों में होगी तेज और भारी बारिश, गढ़वाल में भी बारिश की संभावना
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुमाऊं मंडल के ज्यादातर इलाकों में 12 से 14 जून के दौरान तेज और भारी बारिश हो सकती है। गढ़वाल के कुछ इलाकों में भी बारिश होने का अनुमान है। वहीं, मैदानी क्षेत्रों में तेज हवा चल सकती है। 
विज्ञापन


मौसम केंद्र की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, शुक्रवार से कुमाऊं मंडल के ज्यादातर क्षेत्रों में तेज रफ्तार भारी बारिश होने का अनुमान है। इस दौरान कई दौर की तेज बारिश हो सकती है। इस दौरान कुछ जगहों पर ओले भी गिर सकते हैं। बारिश के साथ आकाशीय बिजली चमकने का भी अनुमान है। 

मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि राज्य में प्री मानसून अच्छी बारिश होने का अनुमान है। कुमाऊं के साथ गढ़वाल मंडल के ज्यादातर क्षेत्रों में भी बारिश हो सकती है। उन्होंने बताया कि राज्य में 21 जून के आसपास मानसून के पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें