फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड मौसम अपडेटः अगले 12 घंटों के दौरान इन छह जिलों में हो सकती है भारी बारिश

Mon, 02 Sep 2019 09:23 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
बारिश में बारिश - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

राजधानी देहरादून समेत प्रदेश के छह जिलों में अगले 12 घंटों के दौरान भारी बारिश हो सकती है। भारी बारिश की आशंका को देखते हुए मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है। वहीं प्रदेश के अन्य इलाकों में भी बारिश हो सकती है। 

विज्ञापन


मौसम केंद्र की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार राजधानी देहरादून, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़, चमोली, रुद्रप्रयाग और नैनीताल जिलों के कुछ इलाकों में अगले 12 घंटों के दौरान भारी बारिश होने का अनुमान है।

विज्ञापन

आठ सितंबर तक बारिश होने की संभावना

प्रदेश के अन्य इलाकों में अगले 12 घंटों के दौरान बादल छाये रहने के आसार हैं। मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि प्रदेश में आठ सितंबर तक बारिश होने की संभावना बनी हुई है। इस दौरान कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश भी हो सकती है।

तीन से पांच सितंबर तक कुछ इलाकों में तेज बौछारें पड़ने का अनुमान है। उन्होंने बताया कि फिलहाल प्रदेश में मिलाजुला मौसम बना रहेगा। इस दौरान ज्यादातर इलाकों में एक से दो दौर की बारिश भी हो सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें