वहीं शुक्रवार को आई एलाइजा जांच रिपोर्ट से जिले में 11 और मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। इसमें सात पुरुष और चार महिलाएं शामिल हैं। जिले में इस सीजन में अब तक डेंगू से पीड़ित मरीजों की संख्या 634 पहुंच चुकी है।
दून अस्पताल में 10 और बेड बढ़ाए
डेंगू मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए दून अस्पताल में डेंगू पीड़ित मरीजों के लिए 10 बेड बढ़ा दिए गए हैं। दून अस्पताल में अब डेंगू मरीजों के लिए 65 बेड हो चुके हैं। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. केके टम्टा ने बताया कि इन बेडों पर मच्छरदानी की व्यवस्था भी कराई जा रही है।
देहरादून नगर निगम की टीम ने डेंगू का लार्वा मिलने पर छह लोगों का चालान किया। साथ ही 1800 रुपये अर्थदंड वसूला। इसके अलावा गंदगी फैलाने समेत अन्य मामलों में 10 चालान किए और 6500 रुपये जुर्माना वसूला।
मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कैलाश जोशी ने बताया कि टीम को बलबीर रोड स्थित परपूरन बस्ती तथा रेसकोर्स बस्ती में डेंगू का लार्वा मिलने पर छह लोगों का चालान कर जुर्माना वसूला गया है। वहीं, ब्रह्मपुरी क्षेत्र गंदगी में फैलाने के मामले में दो तथा बलबीर रोड पर एक डेयरी संचालक का चालान कर जुर्माना किया गया। इसके अलावा दिलाराम बाजार में अतिक्रमण पर कार्रवाई कर 5500 रुपये अर्थदंड वसूला गया।