फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Weather: यमुनोत्री हाईवे पर पाला जमने से जोखिमभरी हुई वाहनों की आवाजाही, पैदल जा रहे लोग

Thu, 14 Dec 2023 10:40 AM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून/बड़कोट

सार

Uttarakhand Weather Update: यमुनोत्री धाम सहित यमुना घाटी में आज चटख धूप निकली हुई हैं। लेकिन बीते दिनों बारिश-बर्फबारी और फिर मौसम साफ होने पर हाईवे पर हनुमान चट्टी, फूलचट्टी में पाला जमने से वाहनों की आवाजाही जोखिमभरी हो गई है।
विज्ञापन
यमुनोत्री हाईवे पर पाला जमने से लोग पैदल कर रहे आवाजाही - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में अब मौसम ने करवट बदल ली है। बीते दिनों पहाड़ी इलाकों में हुई बारिश और बर्फबारी के बाद अब कड़ाके की ठंड पड़ रही है। वहीं, पाला जमने से वाहनों की आवाजाही भी जाखिमभरी बनी हुई है। 

यमुनोत्री हाईवे पर पाले ने बढ़ाई परेशानी

यमुनोत्री धाम सहित यमुना घाटी में आज चटख धूप निकली हुई हैं। लेकिन बीते दिनों बारिश-बर्फबारी और फिर मौसम साफ होने पर हाईवे पर हनुमान चट्टी, फूलचट्टी में पाला जमने से वाहनों की आवाजाही जोखिमभरी हो गई है। अनसोल गाड़ से फूलचट्टी तक वाहनों के फिसलन के भय से लोगों को पैदल आना जाना पड़ रहा है। खरशाली गांव निवासी प्यारे लाल उनियाल ने बताया स्थानीय लोगों के साथ स्कूली बच्चों को भी पैदल चल कर स्कूल पहुंचना पड़ रहा है।

विज्ञापन


Badrinath Dham: शीतकाल में 25 साधु करेंगे धाम में तपस्या, लंदन के युवा को प्रशासन ने नहीं दी अनुमति

विज्ञापन

पाला गिरने का येलो अलर्ट जारी

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार, आज गुरुवार को पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं पाला गिरने की संभावना है। इसके चलते येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान सुबह और रात में ठंड ज्यादा रहेगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें