फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: धूल भरी आंधी ने किया लोगों को परेशान, झमाझम बारिश ने गर्मी और उमस से दी राहत

Wed, 27 May 2020 10:40 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

उत्तराखंड में बुधवार देर शाम को मौसम ने फिर करवट बदली। राजधानी देहरादून समेत प्रदेश के कई इलकों में झमाझम बारिश हुई। इससे लोगों को गर्मी और उमस से भी लोगों को राहत मिली। वहीं, चले तेज आंधी-तूफान की वजह कई जगह बिजली के तारों पर पेड़ और उनकी टहनियां गिर गई। जिससे बिजली गुल हो गई। बाद में बिजली कर्मचारियों ने तारों से पेड़ों को हटाकर आपूर्ति सुचारू की। जबकि कई जगह देर रात तक भी बिजली आपूर्ति सुचारू नहीं हो सकी थी।

विज्ञापन


बुधवार देर शाम को तेज आंधी चली। जिससे डीआईटी के सामने 33 केवी के लाइन पर पेड़ की बड़ी टहनी गिर गई। जिससे पोल टूट गया और तारें जमीन पर आई गई। जिससे आसपास के क्षेत्र में बिजली की बत्ती गुल हो गई। इसी प्रकार दून विहार, बिष्ट गांव, जाखन,चकराता रोड, सहित ग्रामीण इलाकों में भी बिजली तारों पर पेड़ और टहनियां गिरने से बिजली गुल रही। सूचना पर मौके पर पहुंचे बिजली कर्मचारियों ने तारों से टहनियां हटाकर और पोलों को सीधा कर आपूर्ति सुचारू की।

Trending Videos
विज्ञापन

24 घंटे बाद कम होगा न्यूनतम तापमान

वहीं तेज आंधी के कारण शहरी क्षेत्रों में विभाग को एहतियातन बिजली बंद करनी पड़ी। विभाग की माने तो आंधी थमने के बाद सभी जगह आपूर्ति सुचारु कर ली गई थी। जबकि जहां लाइनों पर बड़े पेड़ गिरे हैं, वहां दूसरी लाइन से आपूर्ति सुचारु की गई।

प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में अगले 24 घंटों के दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान कम होने के आसार हैं, जिससे लोगों को तेज गर्मी और उमस से कुछ राहत मिल सकती है। मौसम केंद्र की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार मैदानी क्षेत्रों में तापमान 40 से 42 डिग्री तक पहुंच सकता है। वहीं, पहाड़ी क्षेत्रों का तापमान 28 से 30 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें