जबकि तीसरे साल तापमान 40 डिग्री के स्तर तक नहीं पहुंच पाता, लेकिन इस बार लगातार तीसरे साल पारा 40 डिग्री से ऊपर पहुंचा है। मौसम केंद्र के अनुसार वर्ष 2019 में 40.4, 2018 में 40.7, 2017 में 39.2, 2016 में 40.2, 2015 में 40.1, 2014 में 38.4, 2013 में 40.7, 2012 में 43.1, 2011 में 37.9 और 2010 में 40.3 डिग्री अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया।
दिन-रात के तापमान में आएगी कमी
मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि अब कुछ दिन गर्मी और उमस से राहत रहेगी। राजधानी में इस दौरान करीब पांच डिग्री की कमी के साथ अधिकतम तापमान 34 डिग्री के आसपास रह सकता है। रात के तापमान में भी एक से दो डिग्री की कमी हो सकती है। दो जून तक मौसम इसी तरह का बना रहने की उम्मीद है।