फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: अगले तीन दिन शीतलहर का अलर्ट, पाला और कोहरा बढ़ाएगा परेशानी 

Fri, 10 Jan 2020 01:00 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • पहाड़ों पर पाला पड़ने से बढ़ी फिसलन, पर्यटकों को सतर्क रहने की सलाह
  • मैदानी जिलों में हुई कोहरे की शुरुआत, तीन दिन शीतलहर की चेतावनी
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बारिश और बर्फबारी के बाद प्रदेश में अब पाला और कोहरा परेशानी का कारण बन गया है। पहाड़ी क्षेत्रों में जहां पाला पड़ने के बाद बर्फ पर फिसलन बढ़ गई है, वहीं मैदानी जिलों में सुबह घना कोहरा हाड़ कंपा रहा है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिन शीतलहर की चेतावनी जारी की है।

विज्ञापन


प्रदेशभर में करीब 60 घंटे की बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी के बाद बृहस्पतिवार को मौसम साफ रहा। पहाड़ी क्षेत्रों में रात को पाला पड़ने से न केवल ठंड बढ़ गई बल्कि बर्फ खतरनाक हो गई।

मौसम विभाग ने पहाड़ जाने वाले पर्यटकों को बेहद सतर्क रहने की सलाह दी है। इधर, देहरादून, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर में बृहस्पतिवार की सुबह की शुरुआत घने कोहरे से हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश या बर्फबारी के आसार नहीं

हालांकि करीब 11 बजे तक ज्यादातर जगहों पर सूरज की तपिश हावी हो गई। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि अगले तीन दिन प्रदेशभर में शीतलहर की चेतावनी जारी की गई है। कई जगहों पर घने कोहरे की वजह से परेशानी हो सकती है। उन्होंने बताया कि फिलहाल कहीं भी बारिश या बर्फबारी के आसार नहीं हैं।

दिन में मिली राहत, रात को आफत
प्रदेशभर में दिन में धूप खिलने से ठंड से कुछ राहत मिली। राजधानी में भी तापमान में करीब आठ डिग्री का उछाल दर्ज किया गया। हालांकि शाम ढलने के साथ ही ठंड फिर चरम पर आ गई। पारा नीचे चला गया। दून में भी रात का तापमान चार डिग्री तक रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें