फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Weather: आज कई इलाकों में छाए रहे बादल, पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी का अनुमान

Tue, 24 Mar 2020 04:38 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

प्रदेश के कई इलाकों में मंगलवार को हल्के बादल छाए रहे। पर्वतीय क्षेत्रों में, जहां बारिश और बर्फबारी का भी अनुमान है। ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम साफ रहा, लेकिन कुछ स्थानों पर हल्के बादल छाए रहे। विशेषकर पर्वतीय क्षेत्रों में, जहां बारिश और बर्फबारी का भी अनुमान है।

विज्ञापन


बुधवार को राज्य के उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ और रुद्रप्रयाग जिलों में दोपहर बाद गरज और चमक के साथ हल्की बारिश होने का अनुमान है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी भी हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के अन्य इलाकों में स्थिति सामान्य रहेगी।

विज्ञापन

26 और 27 मार्च को राज्य के कई इलाकों में ओले गिरने का अनुमान

वहीं, 26 और 27 मार्च को राज्य के कई इलाकों में ओले गिरने का अनुमान है। इसके साथ ही 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा भी चल सकती है।

मौसम केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि 28 मार्च को प्रदेश के कई इलाकों में बारिश हो सकती है। इस दौरान राज्य के ज्यादातर पहाड़ी और मैदानी इलाकों में बारिश होगी। ढाई हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी भी हो सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें