फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड मौसम: रात को बढ़ रही ओस से ठंडक में हुआ इजाफा, दून में 15 डिग्री से नीचे पहुंचा तापमान

Mon, 22 Nov 2021 09:39 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून

सार

Uttarakhand Weather Update: मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, अगले कुछ दिनों में प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों में ओस और पहाड़ी क्षेत्रों में पाला बढ़ जाएगा। 
विज्ञापन
उत्तराखंड में ठंड - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी देहरादून में रात को ओस बढ़ने से ठंडक में इजाफा हो रहा है। ज्यादातर इलाकों में रात को अच्छी खासी ओस गिर रही है। इससे दून में रात का तापमान 15 डिग्री से नीचे पहुंच गया है। ओस से सुबह के समय भी अच्छी खासी ठंड हो रही है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, अगले कुछ दिनों में मैदानी क्षेत्रों में ओस और पहाड़ी क्षेत्रों में पाला बढ़ जाएगा। 

विज्ञापन


आमतौर पर नवंबर में इस समय तक मैदानी क्षेत्रों में पाला और कोहरा बढ़ जाता है। इससे मौसम में ठंडक में भी बढ़ोतरी हो जाती है। वहीं, पहाड़ के अधिकांश क्षेत्रों में पाला भी गिरने लगा है। मौसम विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार अगले पांच दिनों में ज्यादातर मैदानी क्षेत्रों में कोहरा बढ़ सकता है।

विशेषकर ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार के मैदानी इलाकों में कोहरे में बढ़ोतरी हो सकती है। इससे सुबह और शाम के समय ठंडक में इजाफा हो सकता है। सोमवार रात दून का तापमान 10.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मंगलवार रात को न्यूनतम तापमान 12 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है। 
विज्ञापन


ज्यादातर लोगों ने निकाले गर्म कपड़े
ठंडक बढ़ने के साथ ही लोगों के गर्म कपड़े बाहर निकल आए हैं। विशेषकर सुबह और शाम को घर से बाहर निकलने वाले लोग गर्म कपड़ों में दिख रहे हैं। इन दिनों ज्यादातर लोग गर्म कपड़े, बिस्तर इत्यादि सुखा रहे हैं ताकि ठंड बढ़ने पर उनका इस्तेमाल किया जा सके। दिन के समय अभी मौसम सामान्य है लेकिन अगले कुछ दिनों में दिन में भी ठंड में इजाफा हो सकता है।

विज्ञापन

इन बातों का रखें ध्यान

- सुबह-शाम बच्चों के खेलते वक्त पूरे शरीर ढके कपड़े पहनाएं। 
- रात में पंखा-कूलर चलाने की स्थिति में कंबल ओढ़े ।
- दिन में गर्मी लगने पर फ्रिज का पानी इस्तेमाल न करें ।
- बुजुर्ग गुनगुनी धूप सेकें और शाम ढलने के बाद बाहर निकलने से बचें।
 - बुखार, सर्दी-जुकाम की शिकायत पर डाक्टर से सलाह लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें