मौसम विशेषज्ञों के अनुसार पहाड़ी क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान पांच डिग्री से कम होने के साथ ही रात को पाला गिरना भी शुरू हो गया है। बर्फबारी और पाला गिरने से ठंड में अच्छा खासा इजाफा हुआ है।पहाड़ों में ठंड बढ़ने का असर मैदानी इलाकों पर भी पड़ेगा।
अगले दो दिन रात के तापमान में कमी आएगी, लेकिन दिन में तापमान सामान्य के आसपास ही बना रहेगा। रविवार से दिन के तापमान में एक से दो डिग्री की कमी आ सकती है। मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि पांच-छह दिसंबर तक प्रदेश में इसी तरह का मौसम बना रहेगा। इसके बाद तापमान में एक से दो डिग्री का इजाफा हो सकता है।