फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Weather: मुनस्यारी में नंदा अष्टमी पूजा के लिए गए एक हजार से ज्यादा लोग फंसे

Mon, 31 Aug 2020 10:44 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुनस्यारी (पिथौरागढ़)

सार

  • मुनस्यारी से उच्च हिमालयी क्षेत्र के 13 गांवों में गए थे 
  • भारी बारिश से बंद पड़े हैं पैदल और दूसरे रास्ते
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नंदाष्टमी पूजा के लिए माइग्रेशन वाले 13 गांवों में पूजा के लिए गए एक हजार से अधिक लोग फंसे हुए हैं। कई लोग जान जोखिम में डालकर मुनस्यारी पहुंच चुके हैं। उन्होंने शासन-प्रशासन से फंसे लोगों को निकालने की मांग की है। 

विज्ञापन


मुनस्यारी से जोहारी समुदाय के लोग 26 अगस्त को हुई नंदा अष्टमी पूजा के लिए माइग्रेशन वाले गांवों रालम, मिलम, पांछू, गनघर, मापा, खिलाच, मर्तोली, बुर्फू, रिलकोट, बिल्जू , तोला ल्वा गांव गए थे।

बारिश के कारण बबलधार से पुमत्यो तक रास्ते पूरी तरह ध्वस्त हैं और छिरकानी में ग्लेशियर के टूटने से दूसरे रास्ते भी बंद हो गए हैं। ऐसे में फंसे हुए लोग रास्ता खुलने का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन


दुम्मर गांव के प्रधान पंकज बृजवाल ने बताया कि नंदाष्टमी पूजा के लिए गए 13 गांवों के एक हजार से अधिक लोग रास्ता बंद होने के चलते वहीं फंस गए हैं। उन्होंने प्रशासन से लोगों को निकालने की मांग की है। उधर, लोनिवि के अवर अभियंता महेश राम ने बताया कि रास्ता खोलने के लिए मजदूरों को भेज दिया गया है। दो दिन में रास्ता खोल लिया जाएगा।

विज्ञापन

बेड़ीनाग के काली ताल में डूबने से युवक की मौत

बेड़ीनाग तहसील की कांडे ग्राम सभा की काली ताल में डूबने से युवक की मौत हो गई। वह बागेश्वर के नरगोली का रहने वाला था। बागेश्वर के कांडा निवासी बृजेश वार्ष्णेय (19) पुत्र राजेंद्र सिंह सर्वेश ट्रेडर्स बेड़ीनाग में काम करता था। सोमवार को बृजेश हिमांशु कुमार और उदय राम के साथ कांडे किरौली घूमने गए थे।

इसके बाद तीनों बलभद्र ताल (काली ताल) में नहाने लगे। इसी बीच बृजेश ताल में डूब गया। उसके साथी उसे ताल से निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेड़ीनाग लाए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिजनों को मामले की सूचना दे दी गई है। 

पुलिस ने पूर्व में ताल में नहाने पर कई लोगों के किए थे चालान
काली ताल में पिछले कुछ समय से बड़ी संख्या में लोग नहाने के लिए पहुंच रहे थे। ताल को पर्यटन से जोड़कर भी देखा जा रहा था। लॉकडाउन के दौरान अधिक भीड़ जुटने पर पुलिस ने कई लोगों का चालान भी किया था। बेड़ीनाग के थानाध्यक्ष हेम पंत ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। परिजनों के बेड़ीनाग पहुंचने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें