बलुवाकोट में दो लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद लोगों ने तीन दिन का जनता कर्फ्यू लगाने का निर्णय लिया है। प्रधान पूरन सिंह ग्वाल की अध्यक्षता में व्यापारियों और ग्रामीणों की बैठक हुई, जिसमें दो लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद तीन दिन का जनता कर्फ्यू लगाने का निर्णय लिया गया है।
मांग की गई कि इस बीच समस्त क्षेत्रवासियों के सैंपलों की जांच की जाए। जनता कर्फ्यू सोमवार से बुधवार तक रहेगा। बैठक में मनोज भट्ट,योगेश बिष्ट, प्रेम सिंह,पदम राज जोशी, राज आगरी, दीपू रिमझीयाल, जयराज सिंह आदि मौजूद थे।
11 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले
पिथौरागढ़ जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है। रविवार की देर शाम आई रिपोर्ट में 11 लोग पॉजिटिव पाए गए। इनमें नौ लोग चंपावत जिले के, एक पिथौरागढ़ का और एक हल्द्वानी का है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार पॉजिटिव पाए गए जिले के सभी लोगों को आईसोलेट कर दिया है।
हल्द्वानी और पिथौरागढ़ के संक्रमितों के बारे में वहां के स्वास्थ विभाग को सूचित कर दिया है। संयुक्त चिकित्सालय के सीएमएस डॉ. एचएस हयांकी ने बताया कि रविवार देर रात आई आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट में 4 लोग टनकपुर और 4 लोग बनबसा के संक्रमित पाए गए हैं। बाकी तीन लोगों में एक चंपावत, एक पिथौरागढ़ का और एक हल्द्वानी का शामिल है।