रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे विद्याधाम में पांचवें दिन भी बंद है। यहां पर लगातार भूधंसाव के कारण सुधारीकरण कार्य में भी दिक्कत हो रही है। रुद्रप्रयाग से केदारनाथ तक आसमान में घने बादल छाए हैं, बारिश के आसार हैं। रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड कुंड-ऊखीमठ-चोपता-गोपेश्वर में भी अवरुद्ध है।
Uttarakhand Weather Today: नौ जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, नदियों के बढ़ते जलस्तर से भी खतरा
बदरीनाथ हाईवे बृहस्पतिवार से लामबगड़ में बंद है। बदरीनाथ हाईवे पर लामबगड़ नाला बढ़ने से जेसीबी से लोगों और बाइक को पार कराया जा रहा है। वहीं पिथौरागढ़ में पिछले 24 घंटे से भी ज्यादा समय से बारिश जारी है। रुद्रपुर में बृहस्पतिवार देर रात से लगातार बारिश हो रही है।
नैनीताल जिले में कालाढूंगी कोटाबाग मुख्य मार्ग में ब्रह्मा बू मंदिर से दो किमी. आगे पेड़ गिर जाने के कारण रास्ता बंद हो गया है। मार्ग खोलने के प्रयास जारी हैं। लोहाघाट, नैनीताल और रामनगर सहित राज्य के अधिकतर इलाकों में देर रात से ही रुक-रुक कर बारिश हो रही है।
हल्द्वानी की एचएमटी कॉलोनी अमृतपुर का पावर हाउस देर रात करीब साढ़े तीन बजे के आस-पास भरभरा कर गिर गया। हरिद्वार में गंगा का जलस्तर 293 मीटर चल रहा है। गंगा चेतावनी निशान पर बह रही है। यहां प्रशासन का अलर्ट जारी है।