आज प्रातः लगभग 3:15 बजे बजे कौडियाला के करीब भारी चट्टानों के सरकने से जेसीबी व पोकलैंड के चपेट में आने से चालक सहित तीन मजदूर खाई में गिर गए।
ये मजदूर कार्य समाप्त कर वापस आ रहे थे, अचानक से लैंडस्लाइड की चपेट में आ गए। सूचना पर एसडीआरएफ, स्थानीय पुलिस की टीम टीम तत्काल मय उपकरण मौके पर पहुंची। राहत एवं बचाव कार्य जारी है।
हादसे में जेसीबी ऑपरेटर प्रभात व राजेश, पोकलैंड चालक संजीव की मृत्यु हो गयी है।