फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंडः मौसम ने फिर ली करवट, देहरादून में छाए बादल, लौटी कड़ाके की ठंड

Thu, 27 Feb 2020 03:46 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन

फरवरी का महीना खत्म होने को है, लेकिन उत्तराखंड में बार-बार सर्दी लौटकर आ रही है। मैदानी इलाकों के साथ ही राज्य के इलाकों में आज गुरुवार को सुबह से बादल छा गए और ठंड में इजाफा हो गया। बादलों के बीच आई हल्की धूप से ठंड से राहत नहीं मिली।

विज्ञापन


राजधानी देहरादून में भी सुबह बादल छाए रहे। इसी तरह चमोली जिले में बादल छाए रहे। यहां हल्की धूप खिली रही। जिससे यहां कड़ाके की ठंड पड़ रही है। केदारनाथ, उत्तरकाशी सहित राज्य के अधिकतर इलाकों में सुबह से हल्के बादल छाए रहे। हालांकि की दोपहर होते-होते कई इलाकों में धूप खिल गई।

ओले गिरने से फसलों को नुकसान

ओले गिरने से राजधानी के आसपास बड़ी संख्या में फसलों को नुकसान पहुंचा है। किसानों ने सरकार से मुआवजा देने की मांग की है। राजधानी दून और आसपास के इलाकों में बुधवार को जमकर ओले गिरे थे। इस दौरान बालावाला, बंजारावाला, शिमला बाईपास, प्रेमनगर, कुआंवाला, हर्रावाला क्षेत्र में गेंहू, चना, मसूर, मटर की फसल को नुकसान पहुंचा।
विज्ञापन


पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य धनवीर सिंह राणा ने बताया कि फसलों को पिछले काफी समय से हाथी नुकसान पहुंचा रहे थे। अब कुछ दिन से हाथी शांत है तो ओलों से फसल को नुकसान हो गया है। उन्होंने स्थानीय काश्तकारों के साथ मिलकर जिलाधिकारी को पत्र भेजकर फसल का मुआवजा देने की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें