फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Weather News: पहाड़ों में तेज दौर की बारिश के आसार, येलो अलर्ट जारी, प्रदेश में 520 सड़कें बंद

Thu, 04 Sep 2025 09:19 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

उत्तराखंड में लोगों को अभी बारिश से राहत नहीं मिलने वाली है। आज भी प्रदेश के कई जिलों में बारिश के आसार है।
विज्ञापन
उत्तराखंड: बारिश - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में आज (बृहस्पतिवार) भी तेज दौर की बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार नैनीताल, चम्पावत, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

विज्ञापन


इसके अलावा अन्य जिलों में भी हल्की बारिश की संभावना है। आने वाले दिनों की बात करें तो नौ सितंबर तक प्रदेशभर में हल्की बारिश होने के आसार हैं।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: धंस रहे पहाड़ के गांव, हाईवे पर भी बड़ी-बड़ी दरारें, दहशत में आए कई लोगों ने रातोंरात छोड़े घर

प्रदेश में 520 सड़कें हैं बंद

प्रदेश में 520 सड़कें बंद हैं। लोक निर्माण विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक इसमें विभाग के तहत पांच राष्ट्रीय राजमार्ग, 27 राज्य मार्ग, 17 मुख्य जिला, आठ अन्य जिला एवं 164 ग्रामीण मार्ग शामिल हैं। इसमें पौड़ी जिले में 71, टिहरी में 43, चमोली में 53, रुद्रप्रयाग में 43, उत्तरकाशी में 65, देहरादून में 49, हरिद्वार में पांच, पिथौरागढ़ में 51, चंपावत में नौ, अल्मोड़ा में 86, बागेश्वर में 12, नैनीताल में 32 एवं ऊधमसिंह नगर जिले में एक सड़क बंद हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें