फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Weather: तापमान बढ़ा तो गर्म हवाएं करने लगी परेशान, आने वाले दिनों में जानें कैसा रहेगा मौसम

Wed, 14 May 2025 11:16 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 15 मई को उत्तरकाशी और रुद्रप्रयाग में मौसम बदलने की संभावना है।
विज्ञापन
देहरादून में गर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भले ही मई के शुरुआती दो सप्ताह बिगड़े मौसम ने गर्मी से राहत दिलाई हो, लेकिन गर्मी की तपिश के बढ़ने का सिलसिला तीसरे दिन भी जारी रहा। वहीं, तापमान में बढ़ोतरी होने से दिन के समय गर्म हवाएं परेशान करने लगी हैं। हालांकि आने वाले दिनों में मौसम में बदलाव होने की संभावना है। इससे गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं।

विज्ञापन


बुधवार को दून का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री इजाफे के साथ 36.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। रात का न्यूनतम तापमान 21.2 डिग्री के साथ सामान्य रहा। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 15 मई को उत्तरकाशी और रुद्रप्रयाग में मौसम बदलने की संभावना है।

Chardham Yatra: दुनिया के हर कोने से लोग उत्तराखंड आने के इच्छुक, 150 से अधिक देशों से 31581 ने कराया पंजीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन

जबकि 16 और 17 मई को प्रदेश के अधिकतर जिले में मौसम बदलने से गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पर्वतीय जिलों में तेज हवाएं चलने से तापमान में गिरावट के दर्ज की जा सकती है। हालांकि मैदानी इलाकों में इसका बहुत अधिक असर नहीं दिखेगा। 16 और 17 मई को मैदानी इलाकों में तापमान में गिरावट दर्ज होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें