फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Weather: पहाड़ से मैदान तक बढ़ी ठंड, कहीं खिली चटख धूप तो कई जगह छाया कोहरा

Tue, 06 Dec 2022 10:25 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

Uttarakhand Weather Today: तापमान का उतार-चढ़ाव लोगों को बीमार बना रहा है। दिन में चटक धूप खिल रही है, जबकि सुबह-शाम कंपकंपाने वाली ठंड पड़ रही है।
विज्ञापन
उत्तराखंड में कोहरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में मौसम में ठंडक बढ़ गई है। प्रदेशभर में दिन प्रतिदिन तापमान गिर रहा है। शाम छह बजे बाद पाला गिरना शुरू हो गया है। मंगलवार सुबह कई इलाकों में दिन की शुरुआत कोहरे के साथ हुई। गढ़वाल से लेकर कुमाऊं तक सुबह हल्का कोहरा छाया रहा। वहीं, कई जगह दिन चढ़ने के साथ धूप खिल गई, लेकिन मौसम में ठंडक बनी हुई है। 

विज्ञापन


वहीं, तापमान का उतार-चढ़ाव लोगों को बीमार बना रहा है। दिन में चटक धूप खिल रही है, जबकि सुबह-शाम कंपकंपाने वाली ठंड पड़ रही है। दिन में धूप के बाद अचानक शाम को ठंड की चपेट में आने से सर्दी-जुकाम, खांसी-बुखार पीड़ितों की संख्या बढ़ने लगी है। 

Uttarakhand: अब 24 घंटे के अंदर कचरा उठाएंगी स्पेशल टीमें, स्वच्छता सर्वेक्षण में मिलेंगे अलग से अंक
विज्ञापन


ऋषिकेश में अलाव के अभाव में ठंड से ठिठुर रहे लोग
शहर की सड़कों पर घूम रहे राहगीर और जरूरतमंद ठंड से ठिठुर रहे हैं लेकिन नगर निगम प्रशासन सर्द मौसम को लेकर बेखबर है। निगम प्रशासन अभी अलाव की लकड़ी खरीदने के लिए टेंडर भी नहीं कर पाया है। सर्दियों के दिनों में नगर निगम की ओर से चयनित चौक चौराहों पर अलाव जलाए जाते हैं। हर साल दिसंबर के पहले हफ्ते में अलाव खरीदने को लेकर तैयारियां की जाती हैं।

नगर पालिका प्रशासन मुनिकीरेती ढालवाला की ओर से अभी अलाव जलाना शुरू नहीं किया गया है। यहां रामझूला और पूर्णानंद पार्किंग के आसपास जरूरतमंद लोग रहते हैं। रात को अलाव न जलने से ये ठंड में ठिठुरने को मजबूर हैं। वहीं नगर पंचायत स्वर्गाश्रम जौंक की ओर से भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में अलाव नहीं जलाए जा रहे हैं। 
विज्ञापन


शहर में अलग-अलग स्थानों पर अलाव जलाने को लेकर बैठक की जा चुुकी है। टेंडर प्रक्रिया पूरी की जा रही है। जल्द ही टेंडर होने के बाद बाद शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में अलाव जलने लगेंगे। 
- राहुल गोयल, नगर आयुक्त ऋषिकेश

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें