फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Weather: तेवर दिखा रही गर्मी; दूसरे दिन भी 40 के पार पहुंचा पारा, लू ने झुलसाया

Thu, 21 May 2026 02:00 AM IST
Alka Tyagi माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

सुबह से ही तेज धूप और गर्म हवाओं (लू) ने लोगों का घरों से निकलना मुश्किल कर दिया। हालात यह रहे कि दोपहर के समय प्रमुख बाजारों और सड़कों पर सन्नाटा पसरा नजर आया।
विज्ञापन
गर्मी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीते कुछ दिनों से तेवर दिखा रही गर्मी का सिलसिला बृहस्पतिवार को भी जारी रहा। इसके साथ ही इस सीजन में लगातार दूसरे दिन दून का अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार रहा जिसके चलते सुबह से देर शाम तक लू ने खूब झुलसाया।

विज्ञापन


सुबह से ही तेज धूप और गर्म हवाओं (लू) ने लोगों का घरों से निकलना मुश्किल कर दिया। हालात यह रहे कि दोपहर के समय प्रमुख बाजारों और सड़कों पर सन्नाटा पसरा नजर आया। गर्मी का असर केवल मैदानों तक ही सीमित नहीं रहा, बल्कि पहाड़ी इलाकों में भी तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। सामान्यतः सुहावने रहने वाले क्षेत्रों में भी तेज धूप और गर्म हवाओं से लोग बेहाल दिखाई। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया तापमान में तेजी से इजाफा होता गया।

Dehradun: प्रचंड गर्मी ने तोड़ा पिछले वर्ष का रिकॉर्ड; एयरपोर्ट पर 41 डिग्री के पार पहुंचा पारा
विज्ञापन


दोपहर तक हालात ऐसे हो गए कि बाहर निकलना किसी चुनौती से कम नहीं था। दोपहर को लोग जरूरी काम न होने पर घरों से बाहर निकलने से बचते नजर आए। पार्क और सार्वजनिक स्थान भी खाली दिखे। आंकड़ों पर नजर डालें तो दून का अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री इजाफे के साथ 40.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। इससे पहले बीते बुधवार को यह आंकड़ा 40.6 डिग्री दर्ज किया गया था। रात का न्यूनतम तापमान भी सामान्य से दो डिग्री बढ़ोतरी के साथ 23.9 डिग्री रहा। ऐसा ही हाल प्रदेश के अन्य इलाकों में भी देखने को मिला।

विज्ञापन

24 घंटों में खूब चढ़ा पारा

प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में बीते 24 घंटों पारा खूब चढ़ा। मैदानी इलाकों का सामान्य तापमान भी अधिक दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 22 मई को दून का अधिकतम तापमान 40 और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहने का अनुमान है। जिले के कुछ हिस्सों में तेज हवा चलने से राहत के आसार हैं। आने वाले दिनों की बात करें तो 27 मई तक प्रदेश के पर्वतीय जिलों में मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें