केदारनाथ धाम में हुई बर्फबारी
केदारनाथ धाम सोमवार को फिर दोपहर बाद मौसम खराब हो गया और धाम में बर्फबारी हुई। एक जनवरी से धाम में लगातार बर्फ गिर रही है। इस कारण धाम का मौसम भी ठंडा हो गया है। वहीं धाम में होने वाले कार्य अब बंद हो गए हैं।
बदरीनाथ में हुई हल्की बर्फबारी
बदरीनाथ धाम में रविवार को दोपहर बाद हल्की बर्फबारी हुई। बर्फबारी होने के बाद यहां कड़ाके की ठंड पड़ रही है। अत्यधिक ठंड के कारण बदरीनाथ मास्टर प्लान के काम भी रोक दिए गए हैं। मजदूर व लोक निर्माण विभाग के अधिकारी, कर्मचारी भी ज्योतिर्मठ पहुंच गए हैं। सोमवार को धाम में सुबह धूप खिली। मगर दोपहर बाद फिर मौसम खराब हो गया। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी के आसार बने हुए हैं।