दिन में गर्मी, सुबह-शाम कुछ राहत
राजधानी में दिन के मुकाबले सुबह और शाम के समय मौसम कुछ राहत देने वाला बना हुआ है। हालांकि दिन चढ़ने के साथ ही धूप तेज होने से गर्मी बढ़ जाती है। मौसम में नमी के कारण पसीने और उमस का असर भी महसूस किया जा रहा है। लोगों का कहना है कि मानसून के बीच सितंबर में इस तरह की गर्मी ने एक बार फिर गर्मी का अहसास करा दिया है। उधर मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि मानसून के दौरान बारिश की गतिविधियों में उतार-चढ़ाव सामान्य है। बारिश कमजोर पड़ने पर तापमान बढ़ना स्वाभाविक है।