फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Weather: पहाड़ी इलाकों में बदला मौसम, यमुनोत्री धाम में आंधी-तूफान के साथ हुई झमाझम बारिश

Tue, 18 Apr 2023 10:48 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

Uttarakhand Weather Update:  मौसम विभाग के अनुसार उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में ओलावृष्टि की संभावना है।
विज्ञापन
बारिश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में मंगलवार को देर रात पहाड़ी इलाकों में मौसम ने करवट बदली। यमुनोत्री धाम सहित यमुना घाटी में तेज गर्जना और आंधी-तूफान आया। इसके साथ ही झमाझम बारिश भी हुई। वहीं, उत्तरकाशी के जिले के अन्य इलाकों में भी हल्की बारिश हुई। वहीं, मैदानी इलाकों में भी ठंडी हवाएं चलने से गर्मी से थोड़ी राहत मिली।

विज्ञापन


बता दें कि मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में बारिश-ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है। 18 और 19 अप्रैल को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

Kedartal Trek: भारी बर्फबारी ने रोके महाराष्ट्र के ट्रैकरों के कदम, महज 200 मीटर दूर से लौटना पड़ा वापस
विज्ञापन
विज्ञापन


गढ़वाल और कुमाऊं के शेष जनपदों में हल्की बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में ओलावृष्टि की संभावना है। इसके अलावा उत्तरकाशी, देहरादून, पौड़ी और हरिद्वार में कहीं-कहीं 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें