फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Weather: देहरादून-मसूरी में बरसे मेघ, दो दिन का ऑरेंज अलर्ट, चारधाम तीर्थयात्री बरतें सावधानी

Tue, 06 May 2025 08:24 PM IST
अलका त्यागी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

Uttarakhand Weather Update: प्रदेश के कई इलाकों में तेज दौर की बारिश होने की संभावना जताई है। जिससे गाड़-गदेरों का जलस्तर बढ़ सकता है।
विज्ञापन
मसूरी में बारिश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में अभी मानसून आने में लंबा समय बाकी है, लेकिन बीते कुछ दिनों से रुक-रुक कर बारिश हो रही है। इससे भले ही मैदानी इलाकों में गर्मी से राहत मिली हो लेकिन पहाड़ पर अब यह समस्या बनने लगी है। राजधानी देहरादून समेत कई इलाकों में देर शाम मौसम बदला और आंधी तूफान शुरू हो गया। वहीं, दून और मसूरी में बारिश भी हुई। मसूरी में तापमान गिरकर 17 डिग्री तक पहुंच गया, इससे मौसम में ठंड बढ़ गई। 

Chardham Yatra 2025:  यात्रियों की सुरक्षा; भद्रकाली और ब्रह्मपुरी चेक पोस्ट में तैनात हुए आईटीबीपी के जवान

विज्ञापन
विज्ञापन

दो दिन की बारिश से बढ़ सकता है गाड़ गदेरों का जलस्तर

मौसम वैज्ञानिकों ने दो दिन प्रदेश के कई इलाकों में तेज दौर की बारिश होने की संभावना जताई है। जिससे गाड़-गदेरों का जलस्तर बढ़ सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया, बुधवार को प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना है। जबकि पर्वतीय इलाकों में तेज दौर की बारिश और ओलावृष्टि होने के आसार है।

पर्वतीय इलाकों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। विशेष तौर से उत्तरकाशी जिले में तेज दौर की बारिश के साथ बर्फबारी की संभावना है। हिदायत देते हुए कहा, बारिश के दौरान गाड़-गदेरों के आसपास खड़े न हो।

खासतौर पर चारधाम यात्रा पर जा रहे तीर्थयात्रियों को हिदायत देते हुए कहा, बारिश-ओलावृष्टि से तापमान में गिरावट दर्ज हो सकती है। ऐसे में गर्म कपड़े व अन्य जरूरत की सामग्री अपने साथ रखें। आने वाले दिनों की बात करें तो दस मई तक प्रदेश भर में मौसम बदला हुआ रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें