फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: प्रदेश की 14 लघु जल विद्युत परियोजनाओं के प्रस्ताव तैयार, डीपीआर व पीएफआर रिपोर्ट भेजी गई

Tue, 06 May 2025 02:47 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

प्रदेश की 14 लघु जल विद्युत परियोजनाओं की डीपीआर व पीएफआर रिपोर्ट शासन को भेजी गई। आगामी कैबिनेट में इसका प्रस्ताव आएगा।

विज्ञापन
मीटिंग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में 14 लघु जल विद्युत परियोजनाओं के प्रस्ताव तैयार हो चुके हैं। राज्य की हाइड्रो पावर पॉलिसी के तहत इन परियोजनाओं पर आगामी कैबिनेट में मुहर लग सकती है। उत्तराखंड जल विद्युत निगम लिमिटेड (यूजेवीएनएल) ने सभी प्रस्ताव शासन को भेज दिए हैं।

प्रदेश में पिछले साल नई हाइड्रो पावर पॉलिसी आई थी, जिसके तहत यूजेवीएनएल ने काम तेज कर दिया है। पिथौरागढ़, उत्तरकाशी और टिहरी में कुछ नदियों, गाड-गदेरों पर यह लघु जल विद्युत परियोजनाएं चिह्नित की गईं। इनमें से चार परियोजनाओं की डीपीआर मंजूर हो चुकी है जबकि 10 की प्रारंभिक व्यवहार्यता रिपोर्ट (पीएफआर) भी मंजूर हो चुकी है। यूजेवीएनएल के एमडी डॉ. संदीप सिंघल ने बताया कि परियोजनाओं में सरकार के स्तर से कुछ संशोधन की जरूरत है, जिस पर कैबिनेट निर्णय लेगी।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Chardham Yatra: भक्तों में उत्साह; 189212 श्रद्धालुओं ने किए अब तक दर्शन, अतिथि देवो भव: की परंपरा का आह्वान

165 मेगावाट बढ़ जाएगा बिजली उत्पादन
राज्य में लघु जल विद्युत परियोजनाओं में भी बिजली उत्पादन की अपार संभावनाएं हैं। यूजेवीएनएल एमडी के मुताबिक, इन 14 परियोजनाओं से राज्य को सीधे 165.4 मेगावाट बिजली मिलनी शुरू हो जाएगी। इसके अलावा अन्य जिलों की नदियों पर भी लघु परियोजनाओं पर काम किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये हैं प्रस्तावित 14 लघु जल विद्युत परियोजनाएं

परियोजना का नाम क्षमता(मेगा.) नदी

मुवानी 15 गुरघाड नाला, रामगंगा नदी

कमटोली 14 रामगंगा नदी

सेराघाट 11.1 सरयू, महाकाली

बालगाड 19.8 रामगंगा

जिम्बा मारम 21 जिम्बा गदेरा

रालम बायसैनी 16 रालम गाड गोरीगंगा

मन्डप 15 सेला-यांक्ति गाड धौलीगंगा

यूंशानी 12 यूंशानी नदी गोरीगंगा

पीतलिगाड 06 पीतलिगाड गोरीगंगा

नक्कालगाड 12 नक्कालगाड धौलीगंगा

पैनागाड 12 पैनागाड गोरीगंगा

रिक्नाल 04 रिक्नाल गाड

गारसाड 2.5 गदसरगाड

बदरीगाड 05 बदरीगाड

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें