फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: होली के बाद फिर बदलेगा मौसम, पहाड़ों में बारिश और बर्फबारी के आसार

Mon, 09 Mar 2020 10:41 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
बारिश - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

उत्तराखंड के अधिकतर सभी इलाकों में आज यानी सोमवार को तो धूप खिली रही, लेकिन मंगलवार यानी होली से फिर मौसम का मिजाज बदल जाएगा। होली के दिन जहां मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा, वहीं पहाड़ों में हल्की बारिश और बर्फबारी के आसार बने हुए हैं।

विज्ञापन


मौसम विभाग ने रविवार को पांच दिन का पूर्वानुमान जारी किया है। इसके तहत नौ मार्च को प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहेगा। कुछ पहाड़ी इलाकों में आंशिक बादल छा सकते हैं। 10 मार्च से 13 मार्च तक प्रदेशभर में आंशिक बादल छाए रहेंगे। 

मैदानी इलाकों में बारिश का अनुमान नहीं है लेकिन तीन दिन तक पहाड़ी इलाकों में हल्की बारिश और तीन हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

धूप खिली, चार डिग्री चढ़ा पारा

हालांकि मौसम विभाग ने कहीं बारिश या बर्फबारी का अलर्ट जारी नहीं किया है। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक, प्रदेशभर में अभी ठंड से राहत की उम्मीद नहीं है। पश्चिमी विक्षोभ का असर फिलहाल इस सप्ताह बना रहेगा।

राजधानी में रविवार सुबह से आसमान साफ रहा। दिन में तेज धूप खिलने से ठंड काफूर हो गईं। शनिवार को जहां दिन का अधिकतम तापमान 21 डिग्री दर्ज किया गया था, वहीं रविवार को तापमान करीब चार डिग्री बढ़कर 25.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को धूप खिलने की सूरत में तापमान में और बढ़ोतरी आ सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें