उत्तराखंड में आज मौसम फिर करवट बदल सकता है। हालांकि अभी सुबह से ही प्रदेश के कई इलाकों में धूप खिली है, लेकिन मौसम विभाग ने नैनीताल, चंपावत, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों में आज भी तेज बौछार के साथ भारी बारिश होने का अनुमान जताया है।
कुमाऊं के ही कई क्षेत्रों में ओले भी गिर सकते हैं। आकाशीय बिजली चमकने की भी संभावना है। इसके अलावा पौड़ी, नैनीताल और ऊधम सिंह नगर जिलों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है।