फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: मानसून हुआ विदा...पहाड़ों में मौसम सुहाना, मैदान में तेवर दिखा रही गर्मी, पांच डिग्री बढ़ा पारा

Sun, 28 Sep 2025 10:10 PM IST
अलका त्यागी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

Uttarakhand Weather Update: भले पर्वतीय इलाकों में मौसम सुहाना हो रहा हो लेकिन दिन के समय वहां पर भी चटक धूप परेशान कर रही है।
विज्ञापन
देहरादून में गर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड से मानसून की विदाई हुई तो पहाड़ से लेकर मैदान तक लोगों ने राहत की सांस ली, लेकिन बीते कुछ दिनों से गर्मी अपने तेवर खूब दिखा रही है। हालांकि पहाड़ों में भले मौसम सुहाना हो रहा लेकिन मैदानी इलाकों में चटक गर्मी परेशानी बढ़ा रही है।

विज्ञापन


आंकड़ों पर नजर डाले तो दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री के इजाफे पर दर्ज किया जा रहा है। रविवार को यहां अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री रहा। जबकि रात का न्यूनतम तापमान भी सामान्य से तीन डिग्री बढ़ोतरी के साथ 22.6 डिग्री रहा। ऐसा ही हाल प्रदेश भर में देखने को मिला।

उधर भले पर्वतीय इलाकों में मौसम सुहाना हो रहा हो लेकिन दिन के समय वहां पर भी चटक धूप परेशान कर रही है। उधर सड़क पर चलने वाले राहगीरों व दोपहिया चालकों की मुसीबत सड़कों पर उड़ती धूल ने बढ़ाई हुई है। उधर आने वाले दिनाें की बात करें तो सितंबर के आखिरी दिनों तक मौसम का मिजाज कुछ ऐसे ही रहने के आसार हैं।
विज्ञापन


Chardham Yatra: दो अक्तूबर को तय होगी बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने की तिथि, होंगे विशेष अनुष्ठान

दिन में तेज धूप खिलने से रात को भी गर्मी का अहसास होने के आसार है। कल के मौसम की बात करें तो पर्वतीय इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है। जबकि मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा। दून का अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री रहने के आसार है।

Trending Videos
विज्ञापन

यह रहा तापमान

स्थान              अधिकतम        न्यूनतम
देहरादून             35.6             22.6
पंतनगर             35.6              26.0
मुक्तेश्वर             24.2              14.3
नई टिहरी             26.0            15.6
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें