फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: बारिश हुई तो गर्मी के तेवर पड़े ठंडे; आज कई जिलों में ओलावृष्टि और तूफान का ऑरेंज अलर्ट

Fri, 29 May 2026 02:00 AM IST
Alka Tyagi माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

देर रात से ही देहरादून समेत मसूरी व अन्य इलाकों में बारिश शुरू हो गई। जिससे तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई। आज भी प्रदेश के कई इलाकों में ओलावृष्टि की चेतावनी है।
विज्ञापन
ओलावृष्टि - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीते कुछ दिनों से आंख दिखा रही गर्मी के तेवर गुरुवार देर रात बारिश के बाद ठंडे पड़े। वहीं, मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार शुक्रवार को देहरादून समेत उत्तरकाशी, टिहरी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि के साथ 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफान चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

विज्ञापन


Uttarakhand: लंबे समय बाद बदला मौसम; देहरादून में जमकर बरसे मेघ, मसूरी में भी हुई बारिश और ओलावृष्टि

साथ ही इन जिलों के कुछ इलाकों में तेज दौर की बारिश होने की संभावना है। अन्य जिलों में भी 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफान चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। आने वाले दिनों की बात करें तो तीन जून तक प्रदेशभर में मौसम का मिजाज बदला नजर आएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें