फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी का कहर, ठंड से अधेड़ की मौत, शिनाख्त नहीं

Thu, 15 Nov 2018 10:51 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
सर्दी से बचने के लिए अलाव के पास बैठे लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तराखंड में बुधवार देर रात करीब ढाई बजे मौसम बदल गया। अचानक तेज हवाओं के साथ बादल गरजने लगे और झमाझम बारिश शुरू हो गई। जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। बुधवार को गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में बर्फबारी हुई। बद्रीनाथ में ऊंची चोटियों पर दोपहर बाद बर्फबारी हुई। यहां ओलावृष्टि होने से तापमान शून्य के पास पहुंच गया।

विज्ञापन


वहीं सितारगंज में ठंड से एक अधेड़ की मौत हो गई। यहां सिडकुल की बालाजी एक्शन बिल्डवेल कंपनी के पीछे अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ। शव कंबल से लिपटा था और शरीर पर कोई चोट का निशान नहीं है, जिससे पुलिस ठंड से मौत होना मान रही है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

बुधवार दोपहर करीब 12:30 बजे सिडकुल चौकी पुलिस को बालाजी एक्शन बिल्डवेल कंपनी के पीछे एक व्यक्ति के कंबल ओड़कर लेटे होने की सूचना मिली। चौकी इंचार्ज विनोद जोशी पुलिस बल के मौके पर पहुंचे। जांच की तो पता चला कि वह मर चुका है। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया और आसपास के लोगों से पूछताछ कर उसकी शिनाख्त करने का प्रयास किया। चौकी इंचार्ज ने बताया कि मृतक की उम्र करीब 48 वर्ष है। शरीर पर कहीं भी चोट का निशान नहीं है, जिससे प्रतीत होता है कि ठंड लगने से उसकी मौत हुई होगी। मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही सामने आएगा।
विज्ञापन

 

पिथौरागढ़ में बारिश और चोटियों पर हिमपात से बढ़ी ठिठुरन

मुनस्यारी की चोटियों पर हिमपात और निचले क्षेत्रों में बुधवार को हुई बारिश के बाद क्षेत्र में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। चोटियों पर लगातार हिमपात से पिथौरागढ़ का पारा अधिकतम तापमान 18 से चार डिग्री लुढ़ककर 14 डिग्री सेल्सियस  पहुंच गया।

मुनस्यारी में सुबह से ही आसमान में बादल छाए थे। दिन में पंचाचूली, हंसलिंग सहित अन्य चोटियों पर जमकर हिमपात हुआ। अपराह्न तीन बजे बाद मुनस्यारी में बारिश शुरू हो गई। चोटियों पर हिमपात और निचले क्षेत्रों में बारिश से मुनस्यारी में कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है। बुधवार को भी लोगों ने ठंड से बचने के लिए अलाव जलाए।
 

 उधर, धारचूला के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में भी कंपकंपाने वाली ठंड पड़ रही है। पिछले चार दिनों से ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी और निचले इलाकों में बारिश होने से बुधवार को पिथौरागढ़ का पारा भी चार डिग्री लुढ़क गया है।

मंगलवार को पिथौरागढ़ का अधिकतम तापमान जहां 18 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री था,  बुधवार सुबह अधिकतम तापमान 14, जबकि न्यूनतम तापमान नौ डिग्री रिकार्ड किया गया। हालांकि दिन में धूप निकलने से जिला मुख्यालय में अभी ठंड से कुछ राहत है।
विज्ञापन

बद्रीनाथ धाम और अन्य चोटियों पर हिमपात

गोपेश्वर जिले में बुधवार सुबह से धूप खिली होने के बाद दोपहर बाद मौसम ने करवट ली। आसमान में बादल छाने के साथ तेज हवाएं भी चली।

जिला मुख्यालय के आस पास हल्की बूंदाबांदी हुई। जोशीमठ में शाम को हल्की बारिश शुरू हुई। बद्रीनाथ और जिले की अन्य ऊंचाई वाली चोटियों पर बर्फबारी होने की सूचना है। इसके साथ ही गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में भी बर्फबारी हुई। जिस कारण राज्य के पहाड़ी और मैदानी इलाकों में ठंड का कहर बढ़ गया है।

कल देर रात को जिला मुख्यालय रुद्रप्रयाग सहित अन्य हिस्सों में तेज बारिश हुई। गुरुवार की सुबह मौसम सुहावना हो गया। यहां चटक धूप खिली। केदारनाथ में मौसम साफ रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें