फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकाय चुनाव 2018 : आज से चुनाव पर होगी राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त 35 प्रेक्षकों की निगहबानी 

Thu, 15 Nov 2018 09:46 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

नगर निकाय चुनाव आज से प्रेक्षकों की निगहबानी में रहेंगे। उत्तराखंड राज्य निर्वाचन आयोग के स्तर पर नियुक्त 35 प्रेक्षक आज से पूरे प्रदेश में सक्रिय हो जाएंगे। आज शाम तक सभी अपने आवंटित क्षेत्रों में उपस्थिति दर्ज करा लेंगे। राज्य निर्वाचन आयोग ने प्रेक्षकों को निर्देश दिए हैं कि वे मतगणना समाप्त होने तक क्षेत्रों में रहेंगे और हर अहम मामले में अपडेट देंगे। 

विज्ञापन


इधर, लाउडस्पीकर से प्रचार के लिए उम्मीदवारों के पास अब सिर्फ दो दिन का समय रह गया है। ऐसे में अगले दो दिन धुआंधार प्रचार देखने के लिए मिल सकता है। हालांकि उम्मीदवारों के पास 16 नवंबर को शाम पांच बजे प्रचार बंद हो जाने के बावजूद घर-घर जाकर मतदाताओं तक अपनी बात रखने का विकल्प मौजूद रहेगा। राज्य निर्वाचन आयुक्त चंद्रशेखर भट्ट का कहना है कि निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव के लिए उचित व्यवस्था की गई है।
 

Trending Videos
विज्ञापन

छोटे निकायों के 20 को ही आ जाएंगे नतीजे

नगर पंचायत और छोटी नगर पालिका परिषदों के नतीजे 20 को ही आ जाएंगे। राज्य निर्वाचन आयोग का आंकलन है कि छोटे निकायों के नतीजों के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना पडे़गा। देहरादून, हरिद्वार और अन्य नगर निगमों या फिर बड़ी नगर पालिका परिषदों के नतीजे एक दिन में आने संभव नहीं माने जा रहे हैं।
 
इस बार किसी भी नगर निगम में ईवीएम से चुनाव नहीं हो रहे हैं। लिहाजा नगर निगम के नतीजों के लिए लंबा इंतजार करना होगा। इन स्थितियों के बीच, राज्य निर्वाचन आयोग जल्द नतीजों के लिए हर संभव उपाय करने में जुटा है। जिला निर्वाचन अधिकारियों से कहा गया है कि वे यदि मतदान केंद्रों में मतगणना के लिए ज्यादा टेबल लगाना जरूरी मानते हैं, तो ऐसा कर लें। इसकी अनुमति प्रदान कर दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें