फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Weather: इस साल भी नवंबर में नहीं हुई बारिश, महीनेभर पहाड़ से मैदान तक सूखी ठंड ने किया परेशान

Sat, 29 Nov 2025 03:30 AM IST
अलका त्यागी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

जलवायु परिवर्तन और मौसम के बदले पैटर्न के चलते इस साल भी बारिश नहीं हुई। 10 साल के आंकड़ों की बात करें तो साल 2024 से पहले 2021 और 2016 में नवंबर में बारिश नहीं हुई थी।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड के अधिकतर जिलों में इस साल भी नवंबर में बारिश नहीं हुई। इसके चलते सूखी ठंड ने मैदान से लेकर पहाड़ तक खूब परेशान किया। जबकि आने वाले दिनों में भी अभी फिलहाल बारिश के आसार नहीं हैं।

विज्ञापन


आंकड़ों पर नजर डालें तो प्रदेशभर में नवंबर में सामान्य रूप से 5.9 एमएम बारिश होती है। जबकि चमोली, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी में ही महीने के शुरुआती दिनों में हल्की बारिश हुई। अन्य जिलों में तो बारिश का आंकड़ा शून्य रहा।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि जलवायु परिवर्तन और मौसम के बदले पैटर्न के चलते इस साल भी बारिश नहीं हुई। 10 साल के आंकड़ों की बात करें तो साल 2024 से पहले 2021 और 2016 में नवंबर में बारिश नहीं हुई थी। यही वजह है कि मैदानी इलाकों के साथ पर्वतीय क्षेत्रों में भी सामान्य तापमान में इजाफा देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन

शुक्रवार के तापमान की बात करें तो दून में दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री बढ़ोतरी के साथ 27.6 डिग्री दर्ज किया गया। हालांकि रात का तापमान सामान्य से एक डिग्री गिरावट के साथ 8.7 डिग्री रहा। ऐसा ही हाल प्रदेश के अन्य इलाकों का भी रहा। आने वाले दिनों की बात करें तो चार दिसंबर तक प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहेगा। पहाड़ों में पाला तो मैदानी इलाकों में हल्का कोहरा सुबह-शाम ठंड का एहसास करा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें