फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: आज और कल बारिश-बर्फबारी के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

Mon, 22 Mar 2021 01:30 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
उत्तराखंड में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में ऊंचाई वाले कई स्थानों पर सोमवार और मंगलवार को बारिश और बर्फबारी होने के आसार हैं। वहीं, मैदानी क्षेत्रों में तेज हवाएं चल सकती हैं। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने इसका अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन


राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ जिलों में कई जगह और देहरादून व टिहरी जिले के कुछ क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश, गर्जन के साथ बारिश होने की संभावना है। 30 हजार मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी की संभावना है। जबकि, उत्तरकाशी, देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, नैनीताल और अल्मोड़ा जिलों में कहीं-कहीं ओलावृष्टि और आकाशीय बिजली गिरने का पूर्वानुमान है।

यह भी पढ़ें... हेमकुंड साहिब: आस्था पथ पर जमी छह फीट बर्फ, ग्लेशियर के बीच से होकर गुजरेंगे तीर्थयात्री, तस्वीरें...
विज्ञापन


उत्तराखंड के मैदानी क्षेत्रों में कहीं-कहीं 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवाएं चल सकती हैं। इसे लेकर भी येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, रविवार को देहरादून समेत राज्य के अन्य जिलों में भी विभिन्न क्षेत्रों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

विज्ञापन

हेमकुंड साहिब बर्फ से ढका 

हेमकुंड साहिब में अभी लगभग नौ फीट और आस्था पथ पर छह फीट बर्फ जमी है। इस बार हेमकुंड साहिब के कपाट 10 मई को खुल रहे हैं, जबकि पिछले सालों तक कपाट एक 25 मई को खुलते थे, जिससे सेना के जवानों के समक्ष समय पर बर्फ हटाना चुनौती बना है। 

17 मार्च को सेना के जवान बर्फबारी की स्थिति का जायजा लेने के लिए हेमकुंड साहिब गए थे और रविवार को जोशीमठ लौट आए हैं। गोविंदघाट गुरुद्वारे के वरिष्ठ प्रबंधक सरदार सेवा सिंह ने बताया कि पिछले दस सालों से 418 इंडीपेंडेंट इंजीनियरिंग कोर के जवान हेमकुंड साहिब और आस्था पथ से बर्फ हटाने का कार्य करते हैं। इस बार पांच अप्रैल से बर्फ हटाने का काम शुरू हो जाएगा। सेना के कर्नल आरएस पुंडीर ने पांच मई तक आस्था पथ से बर्फ को हटाकर आवाजाही शुरू करने का आश्वासन दिया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें