फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Weather News: प्रदेश के सभी जिलों में अलगे चार दिन तक शुष्क रहेगा मौसम, ठंड से मिलेगी राहत

Fri, 17 Nov 2023 12:49 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

बीते दिनों ऊंचाई वाले इलाकों में हुई बर्फबारी से पर्वतीय जिलों में सुबह-शाम ठंड का अहसास होगा। इसका थोड़ा असर मैदानी इलाकों पर भी पड़ेगा। तापमान की बात करें तो शुक्रवार को दून का अधिकतम तापमान 28.5 डिग्री रहा, जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक है।
विज्ञापन
उत्तराखंड मौसम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश भर में आज से अलगे चार दिन तक मौसम शुष्क रहेगा। ऐसे में पर्वतीय इलाकों से लेकर मैदानी इलाकों में तापमान में गिरावट नहीं होगी। हालांकि सुबह-शाम सर्द हवाएं चलने से ठंड का अहसास होगा। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 20 नवंबर तक प्रदेश के सभी जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।

विज्ञापन


जबकि बीते दिनों ऊंचाई वाले इलाकों में हुई बर्फबारी से पर्वतीय जिलों में सुबह-शाम ठंड का अहसास होगा। इसका थोड़ा असर मैदानी इलाकों पर भी पड़ेगा। तापमान की बात करें तो शुक्रवार को दून का अधिकतम तापमान 28.5 डिग्री रहा, जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक है।

ये भी पढ़ें...Uttarkashi Tunnel Collapse:  ऑपरेशन सिलक्यारा पर है पीएमओ की निगाह, पीएम मोदी लगातार ले रहे घटना का अपडेट
विज्ञापन
विज्ञापन


पंतनगर का अधिकतम तापमान एक डिग्री बढ़ोतरी के साथ 28.4 डिग्री दर्ज किया गया। टिहरी जिले के अधिकतम तापमान में भी एक डिग्री की बढ़ोतरी रिकॉर्ड की गई। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 17.6 डिग्री रहा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें