फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Weather News: सर्दी जल्दी देगी दस्तक...कल साफ रहेगा मौसम, 22 को बर्फबारी के आसार

Mon, 20 Oct 2025 04:29 PM IST
रेनू सकलानी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

 प्रदेशभर में मौसम कल भी साफ रहेगा। जबकि 22 अक्तूबर को उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, बागेश्वर और रुद्रप्रयाग जिले में हल्की बारिश के साथ ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है।

विज्ञापन
बर्फबारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दीपावली के मौके पर उत्तराखंड में मौसम साफ रहेगा। हालांकि 22 अक्तूबर को ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है। ऐसे में एक बार फिर ठंड परेशान करेगी। उधर मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि ला लीना के प्रभाव से इस बार सर्दी जल्दी दस्तक देगी।

विज्ञापन


मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार सोमवार और मंगलवार को प्रदेशभर में मौसम साफ रहेगा। जबकि 22 अक्तूबर को उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, बागेश्वर और रुद्रप्रयाग जिले में हल्की बारिश के साथ ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है। हालांकि अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। आने वाले दिनों की बात करें तो 23 से 25 अक्तूबर तक प्रदेशभर में मौसम साफ रहेगा।

मौसम वैज्ञानिक रोहित थपलियाल ने कहा कि प्रदेश से मानसून की विदाई पूरी तरह से हो गई है। उधर ला लीना के प्रभाव से संभव है कि इस बार ठंड ज्यादा पड़े। इसका प्रभाव यह होगा कि प्रदेश के कई इलाकों में शीतलहर चलेगी और ऊंचाई वाले इलाकों में भी अच्छी बर्फबारी की संभावना है। इसके चलते ठंड जल्दी दस्तक देगी।

ये भी पढ़ें...Kedarnath Dham: कपाट बंद होने की प्रक्रिया जारी, आज से बिना शृंगार के होगी भोलेनाथ की आरती, भव्य सजा मंदिर

क्या होता है ला लीना

ला लीना समुद्र में घटने वाली एक घटना है। इसके प्रभाव से पूरे विश्व का मौसम प्रभावित होता है। ला लीना के प्रभाव से प्रशांत महासागर के ऊपरी पानी का तापमान सामान्य से काफी नीचे चला जाता है। जब हवाएं तेज चलने लगती हैं तो समुद्र का गर्म सतही पानी पश्चिम की तरफ धकेल दिया जाता है, जिसके प्रभाव से पूर्व के प्रशांत महासागर का पानी ठंडा हो जाता है और इसी वजह से देश में सर्दी का मौसम ठंडा होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें