फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: पहाड़ से मैदान तक बदला मौसम, ऊंची चोटियों पर बर्फबारी, निचले इलाकों में छाए बादल

Tue, 04 Apr 2023 08:48 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

Uttarakhand Weather Today: उत्तराखंड में आज मौसम विभाग ने पर्वतीय और मैदानी क्षेत्रों में बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई है।
विज्ञापन
यमुनोत्री धाम में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में आज मौसम बिगड़ा हुआ है। सुबह से ही पहाड़ से लेकर मैदान तक बारिश के आसार बने हुए हैं। वहीं, तड़के यमुनोत्री धाम समेत आसपास की चोटियों पर बर्फबारी हुई। जबकि निचलते क्षेत्रों में बादल छाए हुए हैं। मसूरी में ठंडी हवाएं चलने से ठंड फिर लौट आई है। 

विज्ञापन


Tawaghat-Lipulekh Road: अचानक दरकीं चट्टानें, चालक सहित मलबे में दबा सेना का सामान ले जा रहा टिप्पर

बता दें कि मौसम विभाग ने पर्वतीय और मैदानी क्षेत्रों में बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई है। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि ऊचीं चोटियों पर हिमपात और निचले इलाकों में बारिश-ओलावृष्टि की संभावना है। मैदानी क्षेत्रों में भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। बारिश के कारण तापमान में कमी आ सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम की बेरुखी के चलते चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं को समय पर पूरा करना भी प्रशासन के लिए चुनौती बना हुआ है। केदारनाथ धाम में भी बीते कई दिनों से लगातार रुक रुककर बर्फबारी हो रही है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें