फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Weather Today : कोहरे में लिपटा देहरादून, बाद में निकली चटख धूप, मौसम साफ

Mon, 11 Jan 2021 10:55 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
weather, sun - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में सोमवार को सुबह की शुरुआत कोहरे और बादलों के साये में हुई। वहीं पहाड़ी इलाकों में चटख धूप खिली रही।
विज्ञापन


सोमवार को राजधानी देहरादून में सुबह कोहरा छाया रहा। हालांकि बाद में धूप खिल आई। यहां मौसम साफ बना हुआ है। वहीं मसूरी और विकासनगर में भी मौसम साफ है। डोईवाला में बादल छाए रहे। जिससे वहां काफी ठंड का अहसास हो रहा है।

हरिद्वार शहर और देहात में शीतलहर का प्रकोप जारी है। यहां आसमान में बादल और हल्की धुंध छाई रही। गढ़वाल के पहाड़ी इलाकों में भी धूप खिली हुई है।

कुमांऊ मंडल के लोहाघाट, नैनीताल, पिथौरागढ़, चंपावत, रानीखेत, द्वाराहाट में धूप खिली हुई है। रुद्रपुर, जसपुर, रामनगर में मौसम ठंडा है। बादल छाए हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

वैज्ञानिकों को हैरान कर रहा मौसम का मिजाज

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में मौसम का मिजाज वैज्ञानिकों को हैरान कर रहा। देहरादून में कुछ दिनों से अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से लगभग पांच डिग्री अधिक चल रहा है। रविवार को भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार रविवार को देहरादून के अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 10 डिग्री रहने की उम्मीद जताई गई थी।

हालांकि ठंडी हवाओं के चलते तापमान कुछ गिरा लेकिन फिर भी धूप में काफी गर्मी थी। नए साल की शुरुआत के बाद से ही मौसम अपने तेवर दिखा रहा है। देहरादून में दिन और रात सामान्य से काफी गर्म चल रही हैं। इसको लेकर वैज्ञानिक हैरान भी हैं और चिंतित भी। पिछले कुछ दिनों से मौसम का मिजाज बदला रहने के बाद अगले कुछ दिन शहर में मौसम सामान्य रहने के आसार हैं।

जबकि, मैदानी क्षेत्रों में मध्यम व घना कोहरा रहने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, अगले दो से तीन दिन देहरादून में धूप खिली रहेगी। आसमान साफ होने की वजह से रात को तापमान में तेजी से गिरावट आएगी। सोमवार को अधिकतम 24 व न्यूनतम 7 डिग्री सेल्सियस तापमान रह सकता है। हरिद्वार व ऊधमसिंह नगर में कोहरा ज्यादा रहेगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें