फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Weather: मौसम का बदलेगा मिजाज, आज पांच जिलों में बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

Wed, 10 Aug 2022 02:07 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

देहरादून जिले में भारी बारिश को देखते डीएम सोनिका ने आपदा प्रबंधन से जुड़े अफसरों को अलर्ट रहने के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि नदियों, नालों के किनारे बसे लोगों के साथ ही भूस्खलन संभावित इलाकों में बसे लोगों को सावधान रहने की जरूरत है।
विज्ञापन
बारिश - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिछले कई दिनों से मानसून की बेरुखी के बाद अब मानसून के बदले मिजाज को देखते हुए देहरादून, चमोली, बागेश्वर, उत्तरकाशी और रुद्रप्रयाग में आज बहुत भारी बारिश की संभावना का ऑरेंज अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है। इन जिलों में कुछ इलाकों में तेज गर्जना के साथ बिजली गिरने की भी संभावना है।

विज्ञापन


Uttarakhand: रुद्रप्रयाग में अतिवृष्टि से मची तबाही, घरों में घुसा पानी और मलबा, कई संपर्क मार्ग बंद

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि बहुत भारी बारिश की संभावना को देखते हुए नदियों, नालों के किनारे बसे लोगों के साथ ही भूस्खलन संभावित इलाकों में बसे लोगों को सावधान रहने की जरूरत है।
विज्ञापन


Nainital: दरक रहा टिफिन टॉप, डोरोथी सीट के चारों तरफ पड़ी गहरी और चौड़ी दरारें, तस्वीरों में देखें हाल

वहीं, देहरादून जिले में भारी बारिश को देखते डीएम सोनिका ने आपदा प्रबंधन से जुड़े अफसरों को अलर्ट रहने के आदेश दिए हैं। डीएम आपदा प्रबंधन से जुड़े अफसरों की बैठक में जरूरी निर्देश जारी किए। उन्होंने सभी एसडीएम को अपने-अपने इलाकों में रहने के निर्देश दिए। 

विज्ञापन

जरूरी सामान पीठ पर लादकर ले जा रहे ग्रामीण

चमोली जिले के ग्रामीण क्षेत्रों की 45 सड़कें भारी बारिश के बाद हुए भूस्खलन से बंद हैं। प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग गोपेश्वर की 7, प्रांतीय खंड कर्णप्रयाग की 8, पीएमजीएसवाई कर्णप्रयाग की 10, पीएमजीएसवाई (लोनिवि) पोखरी की छह सड़कें कई दिनों से बंद हैं जिससे ग्रामीण को लंबी दूरी तक जरूरी सामग्री पीठ पर लादकर जाना पड़ रहा है।

ईराणी गांव के पूर्व प्रधान मोहन सिंह नेगी का कहना है कि भूस्खलन से पैदल रास्ते भी क्षतिग्रस्त पड़े हैं। वीर गंगा पर पैदल पुलिया बह जाने से और निजमुला सड़क जगह-जगह क्षतिग्रस्त होने से ग्रामीणों को करीब 14 किलोमीटर तक पैदल आवाजाही करनी पड़ रही है। जरूरी सामग्री को ग्रामीण पीठ पर लादकर ले जा रहे हैं।  वहीं उमट्टा-मौणा, चमोली-पलेठी-सरतोली, गडोरा-अमरपुर-रैतोली, पुरसाड़ी-पलेठी, बगोली-कोटी, धुर्मा कुंडी-नंदानगर, घाट-उस्तोली-सरपाणी सड़क भी बंद हैं।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंद किशोर जोशी ने बताया कि सड़कों को खोलने के लिए जेसीबी लगाई गई है। बार-बार बारिश होने से खोली गई सड़कें दोबारा बाधित हो रही हैं। सड़कों को शीघ्र सुचारु करने के प्रयास किए जा रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें