रिसर्च सुपरवाइजर नरेंद्र रावत ने बताया कि सितंबर में मात्र 14 एमएम बारिश हुई। जबकि पूर्वानुमान 200 एमएम बारिश का था। अक्तूबर में भी 50 एमएम बारिश की उम्मीद थी, लेकिन महीना ड्राई गुजर गया। इससे नवंबर में सूखी ठंड पड़ेगी और 22 नवंबर के बाद हल्की बूंदाबांदी के आसार हो सकते हैं।
उन्होंने बताया कि दीपावली के बाद सूखी ठंड और सताएगी। न्यूनतम तापमान करीब दस डिग्री और अधिकतम 28 डिग्री सेल्सियस के करीब आएगा। पहले सप्ताह से कोहरा भी आने लगा है। नवंबर दूसरे पखवाड़े से कोहरा घना होगा। 50 मीटर की दूर पर भी लोग एक-दूसरे को देख नहीं पाएंगे। पिछले साल कोहरे में देखने विजिबिल्टी 100 मीटर रही थी।
हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर समेत प्रदेश के अन्य मैदानी इलाकों में कई जगह आज हल्का कोहरा रह सकता है। मौसम विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार अन्य स्थानों पर मौसम सामान्य रहने की संभावना है। न्यूनतम तापमान में कमी से रात को ठंडक बढ़ सकती है।