फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Snowfall: केदारनाथ में एक घंटा हुई बर्फबारी, शीतलहर से बढ़ी ठंड, माइनस सात डिग्री पहुंचा पारा

Wed, 08 Nov 2023 09:04 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग

सार

Uttarakhand Weather News: केदारनाथ में मौसम साफ था और धूप खिली हुई थी। दोपहर तक यहां चटक धूप का यात्री आनंद लेते रहे, लेकिन दोपहर बाद धाम में बादल छा गए।
विज्ञापन
केदारनाथ में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में मौसम ने बुधवार को फिर करवट बदली। केदारनाथ धाम में देर शाम करीब एक घंटे तक तेज बर्फबारी हुई। वहीं, शीतलहर चलने से धाम में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। केदारनाथ में अधिकतम पारा माइनस 4 व न्यूनतम पारा माइनस सात तक पहुंच गया है। यात्रियों को ठंड से बचाने के लिए बीकेटीसी व नगर पंचायत ने अलाव की व्यवस्था की गई है। 

विज्ञापन


सुबह से केदारनाथ में मौसम साफ था और धूप खिली हुई थी। दोपहर तक यहां चटक धूप का यात्री आनंद लेते रहे, लेकिन दोपहर बाद धाम में बादल छा गए। कुछ देर बाद हल्की बूंदाबांदी भी हुई।

VIDEO : केदारनाथ में बर्फबारी से बढ़ी ठंड, माइनस सात डिग्री पहुंचा तापमान, शीतलहर ने किया परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन

दो सेमी तक बर्फ जमी

शाम पांच बजे के बाद तेज बर्फबारी होने लगी। इस दौरान यहां लगभग दो सेमी बर्फ की परत भी जम गई। केदारनाथ में मौजूद गढ़वाल मंडल विकास निगम के कर्मचारी गोपाल सिंह रौथाण ने बताया कि बर्फबारी के कारण कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इधर जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि केदारनाथ में तापमान में काफी गिरावट आई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें