फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Weather: अगले दो दिन बिगड़ा रहेगा मौसम, पांच जिलों में तेज बारिश और बर्फबारी का येलो अलर्ट

Fri, 28 Apr 2023 02:00 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

Uttarakhand Weather Update Today:  उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के ऊंचाई वाले क्षेत्रों के कुछ स्थानों में हल्की बारिश, गर्जन के साथ बर्फबारी के आसार हैं।
विज्ञापन
बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड के 3800 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में दो दिन तेज बारिश और बर्फबारी के लिए मौसम विभाग की ओर से येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के ऊंचाई वाले क्षेत्रों के कुछ स्थानों में हल्की बारिश, गर्जन के साथ बर्फबारी की संभावना है।

विज्ञापन


Chardham Yatra: केदारनाथ में भारी बर्फबारी, सोनप्रयाग में रुके चार हजार यात्री, मौसम ठीक होने पर जाने की अपील

मौसम विभाग ने इन जिलों के 3800 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर 28 और 29 अप्रैल को बर्फबारी की भविष्यवाणी की है। जबकि प्रदेश के अन्य इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

आज दो डिग्री बढ़ेगा दून का तापमान

राजधानी देहरादून के तापमान में आज यानी शुक्रवार को दो डिग्री का इजाफा होगा। हालांकि, शहर के कुछ इलाकों में कहीं-कहीं हल्की बारिश और गर्जन के साथ बादल छाए रहने की संभावना है। उधर, बृहस्पतिवार दोपहर में हुई हल्की बारिश से लोगों ने गर्मी से राहत की सांस ली। मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 28 अप्रैल को दून का अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री रहेगा। जबकि बृहस्पतिवार को दून का तापमान 32 डिग्री रहा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें