फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: बदला मौसम, चोटियों पर हुई बर्फबारी, निचले इलाकों में बारिश, त्यूणी में घर पर गिरी बिजली

Tue, 25 Apr 2023 08:46 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

Uttarakhand Weather Update Today:  उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में 28 अप्रैल तक बारिश, गर्जना के साथ बर्फबारी की संभावना है। जबकि, प्रदेश के अन्य इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा।
विज्ञापन
यमुनोत्री धाम की चोटियों पर बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में दोपहर को मौसम खराब  हो गया। यमुनोत्री क्षेत्र में बर्फबारी हुई तो वहीं,  निचले इलाकों में आंधी-तूफान के साथ बारिश हल्की बारिश हुई। वहीं, शाम को जौनसार बावर क्षेत्र में मौसम बिगड़ गया। चकराता में भारी ओलावृष्टि से जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया। वहीं, त्यूणी में एक मकान पर आसमानी बिजली  गिर गई। जिसके चलते मकान क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि घर में कोई नहीं था।

मसूरी में हुई बारिश,तापमान में आई गिरावट,बढी ठंड

पहाङो की रानी मसूरी में मंगलवार को देर शाम को मौसम ने करवट ली ,शहर में झमाझम बारिश हो गई जिससे एक बार फिर ठंड लौट आई है ,बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया,शहर में घुमने आए पर्यटक होटलों में कैद होकर रह गए ।

विज्ञापन


मंगलवार को देर शाम को शहर में झमाझम बारिश हुई जिससे शहर में ठंड बढ गई ,बारिश के बाद तापमान गिरकर 13 डिग्री तक पहुंच गया जिससे लोगों के गर्म कपङे एक बार फिर बाहर निकल आए,पर्यटकों ने भी शहर में खूब गर्म कपङों की खरीददारी की।

Uttarkhand: तीन जिलों में एवलांच का अलर्ट, गोमुख ट्रैक समेत उच्च हिमालयी क्षेत्रों में चार दिन ट्रैकिंग पर रोक

विज्ञापन
विज्ञापन

दून में बादल छाने से मौसम रहा सुहावना

शहर में मंगलवार को बादल छाने से दिनभर मौसम सुहावना रहा। हवा चलने से लोगों को गर्मी का अहसास नहीं हुआ। विशेषज्ञों के अनुसार पर्वतीय इलाकों में बारिश और बर्फबारी का असर देहरादून में भी दिख रहा है। यही वजह है कि दिन में गर्मी का अहसास कम हो रहा है। राजपुर रोड निवासी सुधीर गुप्ता ने बताया कि बीते सालों में अप्रैल में एसी का प्रयोग करना पड़ता था, लेकिन इस बार पंखे से ही राहत मिल रही है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें