फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: पहाड़ों पर हल्की बारिश के आसार, मैदान में रहेगा शुष्क, जानें आने वाले दिनों में मौसम का मिजाज

Wed, 24 Sep 2025 01:07 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

प्रदेश भर में मानसून की रफ्तार धीमी पड़ी है। हालांकि अभी बारिश का सिलसिला कुछ दिन और जारी रहेगा।
विज्ञापन
देहरादून: उत्तराखंड - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में बुधवार को हल्की बारिश होने के आसार हैं। हालांकि मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 24 सितंबर को देहरादून समेत रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और नैनीताल जिले के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है।

विज्ञापन




मैदानी पर्वतीय इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा। आने वाले दिनों की बात करें तो 29 सितंबर तक प्रदेशभर के पर्वतीय इलाकों में हल्की बारिश के आसार हैं।

मौसम ने दिखाए तेवर, गर्मी ने किया परेशान

मानसून की बारिश थमी तो गर्मी भी अपने तेवर दिखाने लगी है। राजधानी दून में मंगलवार को दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री इजाफे के साथ 34.9 डिग्री रहा। रात का न्यूनतम तापमान भी सामान्य से तीन डिग्री बढ़ोतरी के साथ 23.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। ऐसा ही हाल प्रदेश के अन्य इलाकों का भी रहा।

ये भी पढे़ं...Uttarakhand: प्रदेश के दो और पंजीकृत अमान्यता प्राप्त दलों को चुनाव आयोग का नोटिस, अब तक 17 दल सूची से बाहर

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि प्रदेश भर में मानसून की रफ्तार धीमी पड़ी है। इसका असर तापमान पर देखने को मिल रहा है। बीते दो दिनों से सामान्य तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। आने वाले दिनों की बात करें तो मैदानी इलाकों में दिन के समय गर्मी परेशान करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें