फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Weather: टिहरी में उफनाते गदेरे में बही स्कूल जा रही छात्रा, बचाने के लिए दौड़े ग्रामीण और परिजन

Sat, 22 Jul 2023 04:47 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी (घनसाली)

सार

बारिश के चलते नदी नाले उफान पर हैं। टिहरी में उफनाते नाले में एक स्कूल जा रही छात्रा बह गई। गनीमत रही कि समय रहते गांव के एक व्यक्ति की नजर छात्रा पर पड़ गई। ग्रामीण के चिल्लाने की आवाज सुनकर सभी लोग इक्ट्ठा हुए और सहयोग कर बच्ची को बचा लिया। 
विज्ञापन
नदी में बह गई छात्रा को बचाया गया। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भिलंगना ब्लॉक के बासर पट्टी के ग्राम पंचायत कर्ण गांव के छातियारा तोक में शनिवार सुबह तब कोहराम मच गया जब 10 वीं की छात्रा उफनाते गदेरे में बह गई। 15 वर्षीय काशिश पुत्री मनोज लाल सुबह तैयार होकर शहीद विनोदपाल सिंह इंटर कॉलेज कैपास स्कूल के लिए निकली और गांव के पास छुवानी तोक में उफनते हुए गदेरे को पार करते समय बह गई। 

विज्ञापन


पास से गुजर रहे ग्रामीण भरत लाल की नजर जब छात्रा पर पड़ी तो वह भी छात्रा को बचाने के लिए दौड़ पड़े। उनके चिल्लाने की आवाज सुनकर ग्रामीण और परिजन भी मदद के लिए पहुंचे। और उफनते हुए गदेरे से बच्ची को बाहर निकाला। छात्रा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेलेस्वर अस्पताल लाया गया। जहां छात्रा का उपचार किया जा रहा है।

कभी भी हो सकती है अनहोनी
ग्राम प्रधान उदय सिंह नेगी ने बताया कि छातीयारा खवाड़ा मोटरमार्ग पर छुवानी नामे तोक में भारी बरसात की वजह से यह गदेरा प्रत्येक वर्ष उफान पर रहता है। लोनिवि विभाग को कई बार पुलिया निर्माण को लेकर अवगत कराया गया लेकिन विभाग ने अनसुना कर दिया। वहीं मनरेगा से उक्त जगह पर पुलिया निर्माण को लेकर स्टीटमेट बनाया गया, लेकिन मानक के हिसाब से नहीं आने पर पुलिया स्वीकृत नहीं हो पाई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Chamoli Accident:  भीषण दुर्घटना में विद्युत उपकरणों के संचालन में घोर लापरवाही करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन


जिला पंचायत सदस्य धनपाल सिंह नेगी ने कहा कि विभाग को जल्द उक्त जगह पर पुलिया निर्माण करवाना चाहिए ताकि भविष्य में कोई अनहोनी न हो सके। लोनिवि के अधिशासी अभियंता जगदीश सिंह खाती ने बताया कि उक्त जगह पर नाला निर्माण को लेकर स्टीटमेट बनाया गया है स्वीकृत मिलते ही जल्द कार्य शुरू कर दिया जायेगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें