फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Weather: नए साल के पहले दिन छाया घना कोहरा... जानें अगले कुछ दिन कैसा रहने वाला है मौसम का मिजाज

Mon, 01 Jan 2024 03:00 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून

सार

मौसम विभाग की ओर से आज देहरादून, पौड़ी, नैनीताल, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर जिले में कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है। रविवार को सुबह-सुबह घने कोहरे का प्रभाव रहा। इसके साथ ही उत्तरी हवाएं चलने से लोगों को ठंड ने परेशान किया।
विज्ञापन
घना कोहरा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साल की आखिरी शाम को सर्द हवाएं चलने से मौसम ठंडा हो गया। नए साल का जश्न मनाने निकले लोगों ने इसका भी लुत्फ उठाया। हालांकि बर्फबारी की उनकी उम्मीद पूरी न हो सकी। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में बारिश होने से मौसम का बदलाव तेज होगा। नए साल के पहले दिन कोहरा छाया रहा। वहीं दिन व रात के तापमान में एक-दो डिग्री की गिरावट होगी। 

विज्ञापन


नए साल के पहले दिन आज सोमवार सुबह से ही घना कोहरा छाया हुआ है। अभी तक सर्दियों की बारिश नहीं हुई है। उधर उत्तरी हवाओं के चलने से सूखी ठंड पड़ रही है। ऐसे में नए साल पर भी बारिश और बर्फबारी न होने से मौसम शुष्क रहेगा। बारिश होने पर ही मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से आज के लिए देहरादून, पौड़ी, नैनीताल, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर जिले में कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया था। रविवार को सुबह-सुबह घने कोहरे का प्रभाव रहा। और आज भी घना कोहरा छाया रहा। इसके साथ ही उत्तरी हवाएं चलने से लोगों को ठंड ने परेशान किया।

ये भी पढ़ें...रील के चक्कर में तोड़ रहे रूल: चर्चित होने के लिए लहराए जा रहे तमंचे, इन मामलों के बाद बढ़ी पुलिस की टेंशन

विज्ञापन


दोपहर में हल्की धूप निकलने से लोगों को सर्दी से थोड़ी राहत मिली। रविवार के तापमान में नजर डाले तो देहरादून में अधिकतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस इजाफे के साथ 22.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें