इक्का-दुक्का लोग स्नान के लिए पहुंचे
ठंड के चलते सामान्य दिनों की अपेक्षा काफी कम भीड़ गंगा घाटों पर दिख रही है। हालत यह है कि जहां ब्रह्मकुंड की धारा में स्नान करने की अपनी बारी का इंतजार करना पड़ता था, वहीं रविवार को दोपहर में इक्का दुक्का लोग दिखाई दिए। हरकी पैड़ी गंगा घाट पर भी स्नान करने वालों से अधिक स्थानीय लोग दिखे।
सबके राम: पहली बार अयोध्या देखी तो मेरा युवा मन बहुत व्यथित हो गया...सीएम ने साझा की युवावस्था से जुड़ीं यादें
गन्ना छिलाई में हो रही परेशानी
देहात क्षेत्र में दिनभर कड़ाके की सर्दी रहने से खेती का कार्य बुरी तरह से प्रभावित हो गया है। सबसे अधिक गन्ने की छिलाई करने में किसानों और मजदूराें को परेशानी हो रही हैं। क्योंकि, कड़ाके की ठंड में गन्ने की कटाई, छिलाई और फिर ढुलाई करने के लिए ठंड में लोगों के हाथ काम नहीं कर रहे हैं। लोग किसी तरह से रुक-रुक कर गन्ने के खेतों में कार्य कर रहे हैं।