फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Weather: 23 से 26 जनवरी तक प्रदेश में बारिश-बर्फबारी का अनुमान, जानें आज कैसा है मौसम का मिजाज

Wed, 18 Jan 2023 09:21 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

मौसम के बदले मिजाज के चलते मैदान से लेकर पहाड़ तक पारे में भारी गिरावट दर्ज की गई है। पंतनगर में अधिकतम तापमान 17.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 1.6 डिग्री, मुक्तेश्वर में अधिकतम तापमान 12.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 1.6 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन
उत्तराखंड मौसम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ के फिर सक्रिय होने के चलते तीन जिलों में बुधवार से मौसम का मिजाज बदलने के आसार हैं। उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ जैसे जिलों में 20 जनवरी तक बारिश-बर्फबारी की संभावना है। वहीं, 23 से 26 जनवरी तक पूरे उत्तराखंड में जोरदार बारिश के साथ ही पहाड़ों में बर्फबारी का अनुमान है।

विज्ञापन

 

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता देखने को मिल रही है। अगले चौबीस घंटे में ऊधमसिंहनगर और हरिद्वार में जहां शीतलहर के साथ घना कोहरा छाने संभावना है। वहीं, उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ में बारिश-बर्फबारी हो सकती है, जो बीस जनवरी तक जारी रहेगी।
 

वहीं, 23 जनवरी से अगले चार दिन मैदान से लेकर पहाड़ तक जोरदार बारिश के साथ ही उच्च हिमालयी इलाकों में बर्फबारी देखने को मिल सकती है।
 

विज्ञापन

पंतनगर, मुक्तेश्वर में 1.6 डिग्री रहा न्यूनतम तापमान
मौसम के बदले मिजाज के चलते मैदान से लेकर पहाड़ तक पारे में भारी गिरावट दर्ज की गई है। पंतनगर में अधिकतम तापमान 17.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 1.6 डिग्री, मुक्तेश्वर में अधिकतम तापमान 12.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 1.6 डिग्री दर्ज किया गया।

ये भी पढ़ें...Tehri: बेटे की शादी के कार्ड बांटने जा रहे थे पिता, खाई में गिरते ही कार के उड़े परखच्चे, घर में पसरा मातम

जबकि राजधानी दून में तापमान 18.3 व छह और टिहरी में 12-2.6 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक अगले चौबीस घंटे में दून में अधिकतम तापमान 19 और न्यूनतम पांच डिग्री पहुंचने का अनुमान है।
  • नई टिहरी और आसपास के क्षेत्र में चटक धूप खिली
  • धूप भवाली में धूप
  • रुद्रपुर में मौसम साफ
  • अल्मोड़ा में धूप खिली
  • रामनगर में खिली धूप
  • बाजपुर में हल्के कोहरे के साथ धूप
  • टनकपुर में हल्की धूप खिली
  • चंपावत में भी धूप खिली
  • लोहाघाट में चटक धूप खिली
  • बागेश्वर धूप
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें