फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Weather: प्रदेश में ऋषिकेश-यमुनोत्री हाईवे सहित 100 सड़कें बंद, आज पहाड़ों में भारी बारिश का अलर्ट

Mon, 13 Jul 2026 08:03 AM IST
Renu Saklani अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

उत्तराखंड में कई सड़कें अब बाधित हैं। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में फिर तेज बारिश की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन
कोटद्वार में बंद सड़क - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में बारिश के बाद सड़कों पर जगह-जगह पत्थर गिरने व मलबा आने से 100 सड़के बंद हैं। इसमें अधिकतर सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों की हैं। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक देहरादून में 10 ग्रामीण मार्ग बंद हैं। बंद रास्तों को खोलने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन


अल्मोड़ा में पांच, रुद्रप्रयाग में चार, चमोली में 12, पिथौरागढ़ में 14 सड़कें बंद हैं। नैनीताल में हल्द्वानी-भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर रामगढ़ पुल के पास मार्ग धसने से भारी वाहनों की आवाजाही नहीं हो पा रही है। इस जिले में दो ग्रामीण सड़कें भी बंद हैं। उत्तरकाशी में ऋषिकेश-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग स्यानाचट्टी के पास बंद हैं। इस जिले में 10 ग्रामीण मार्ग भी मलबा आने से बंद हैं। इसके अलावा टिहरी जिले के नौ ग्रामीण मार्गों पर भी जगह-जगह मलबा आ गया है। जिससे मार्ग बंद हैं।
विज्ञापन




ये भी पढ़ें...Dehradun: उत्तराखंड में लागू होगा केरल मॉडल, दून-दिल्ली मार्ग पर चलेंगी हाइड्रोजन बसें; इसके बाद सेवा विस्तार

विज्ञापन




 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें