फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Weather Update: अगले पांच दिन पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट

Fri, 03 Jul 2020 01:00 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • देहरादून में आज से तीन दिन हो सकती है भारी बारिश 
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड के कई इलाकों में अगले पांच दिनों तक भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। विशेषकर चार और पांच जुलाई को बहुत भारी बारिश होने का अनुमान है। वहीं, देहरादून में तीन से पांच जून तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

विज्ञापन


प्रदेश के ज्यादातर जिलों में इसका असर देखने को मिलेगा। मौसम विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार शुक्रवार को नैनीताल और चंपावत जिलों के कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। तीन जुलाई को नैनीताल, पिथौरागढ़, बागेश्वर और देहरादून जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने का अनुमान है। 

विज्ञापन

यहां भी बारिश के आसार

चार और पांच जुलाई को नैनीताल, पिथौरागढ़, बागेश्वर, देहरादून और चमोली जिलों में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी और रुद्रप्रयाग, चंपावत व टिहरी जिलों में भारी बारिश हो सकती है। 

छह जुलाई को भी नैनीताल, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने का अनुमान जताया गया है। मौसम केंद्र निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि फिलहाल मौसम का मिजाज इसी तरह बना रहेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें