फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Weather: फिलहाल सूखी सर्दी का करना होगा सामना, जानें कब से है बारिश और बर्फबारी के आसार

Wed, 21 Dec 2022 04:35 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

न्यूनतम तापमान में कमी से ठंड का कहर शुरू हो गया है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि फिलहाल लोगों को सूखी सर्दी का सामना करना होगा। टिहरी में 13.6 डिग्री, मुक्तेश्वर में 15.2 और राजधानी दून में 21.3 डिग्री तक अधिकतम तापमान गिरा है।
विज्ञापन
उत्तराखंड मौसम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते राज्य में मैदान से लेकर पहाड़ तक मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। इससे जहां टिहरी में अधिकतम तापमान 13.6 डिग्री और मुक्तेश्वर में 15.2 डिग्री दर्ज किया गया, वहीं राजधानी दून में दिन का अधिकतम तापमान 21.3 डिग्री पर पहुंच गया। पिछले 24 घंटों में 3.1 तापमान गिरा है। तापमान में कमी के चलते ठंडक ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन


अगले 24 घंटे 22 डिग्री रहेगा तापमान
मौसम विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक अगले 24 घंटे में जहां राजधानी दून अधिकतम तापमान 22 डिग्री के आसपास रहेगा, वहीं रात में न्यूनतम तापमान के आठ डिग्री बने रहने की संभावना है। ऐसे में दिन के तापमान में गिरावट के चलते राजधानी व आसपास के इलाकों में अगले 24 घंटे में ठंडक देखने को मिलेगी।

Trending Videos
विज्ञापन

27 दिसंबर के बाद बारिश और बर्फबारी की संभावना
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक एवं वरिष्ठ मौसम विज्ञानी विक्रम सिंह के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता बढ़ी है। लेकिन इसके थोड़ा कमजोर रहने से फिलहाल एक सप्ताह तक बारिश होने की संभावना न के बराबर है। मौसम विज्ञानी विक्रम सिंह 27 दिसंबर के बाद मैदान से लेकर पहाड़ तक बारिश होने के साथ ही बर्फबारी की पूरी संभावना है। ऐसे में एक सप्ताह बाद ठंडक का कहर शुरू होगा। जिससे लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। 

ये भी पढ़ें...Roorkee: ई-रिक्शा चालक ने महिला ट्रैफिक पुलिस कर्मी की वर्दी फाड़ी, वायरलेस सेट जमीन पर फेंका, गिरफ्तार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें