फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: 6 दिन की बारिश में टूट गया दो साल का रिकॉर्ड, फिर बारिश-ओलावृष्टि के आसार

Thu, 07 May 2020 01:48 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
बारिश - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

मई माह के पहले छह दिन में इस साल इतनी ज्यादा बारिश हुई, जितनी दो सालों के दौरान पूरे माह में नहीं हुई। मई की बारिश का पिछले दो साल का रिकॉर्ड इस साल केवल छह दिनों में टूट गया। 

विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार अब तक छह दिनों में 34.4 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है। यह सामान्य बारिश से 237 प्रतिशत ज्यादा है। वहीं दूसरी ओर पिछले दो सालों में मई माह में केवल 20 मिमी से भी कम बारिश हुई है।

2019 में पूरे मई में 12.5 और 2018 में 17.3 मिमी बारिश हुई। हालांकि 2017 में मई माह में 116.2 मिमी बारिश हुई।

विज्ञापन

उत्तराखंड में अप्रैल और मई माह में बारिश और ओलावृष्टि सामान्य

मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक मई में सबसे ज्यादा बारिश का रिकॉर्ड 1933 साल का है। जब 193 मिमी बारिश हुई थी। मौसम विज्ञानियों के अनुसार उत्तराखंड में अप्रैल और मई माह में बारिश और ओलावृष्टि सामान्य है।

मई के शुरुआती कुछ दिन पश्चिमी विक्षोभ का असर रहा है। कुछ दिन की राहत के बाद फिर बारिश और ओलावृष्टि हो सकती है। - बिक्रम सिंह, निदेशक, मौसम विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें